Breaking News

रमजान के पहले जुमे पर देश में अमन के लिए उठे हाथ

Spread the love

फतेहपुर। रमजानुल मुबारक के छठवें रोजे पर पहला जुमा रहा। जुमा की नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में पहुंचे और नमाज पढ़ी। बाद नमाज अल्लाह तआला से देश में अमन-चैन व भाईचारे की दुआएं मांगी। जिले की सभी जुमा मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी रहीं।
मुस्लिम समुदाय में शुक्रवार का बड़ा महत्व है। यह शुक्रवार जब माह रमजान का होता है तो इसकी महत्ता और बढ़ जाती है। इस बार रमजान माह के छठवें रोजे पर पहला शुक्रवार पड़ा। शुक्रवार को जुमा की नमाज पढ़ने के लिए लोगों ने सुबह से ही तैयारी शुरू की और नहा-धोकर ही घर से काम पर निकले। जुमे के वक्त जैसे ही मस्जिदों से अजान पुकारी गई, रोज़दार मस्जिदों की तरफ चल पड़े। तेज धूप होने के बाद भी रोज़दार नमाज पढ़ने के लिए पूरे उत्साह के साथ मस्जिदों में पहुंचे और नमाज अदा की। कोतवाली स्थित जुमा मस्जिद, बाकरगंज पुलिस चौकी के पीछे स्थित जुमा मस्जिद, तुराब अली का पुरवा स्थित अजीज गार्डेन मस्जिद, आबूनगर नई बस्ती स्थित नौरंग मस्जिद, पनी स्थित मुचियानी मस्जिद, ज्वालागंज स्थित शाही मस्जिद समेत अन्य मस्जिदें नमाजियों से भरी रही। बाद नमाज नमाजियों ने अल्लाह तआला से हाथ उठाकर अमन चैन व भाईचारे की दुआएं मांगी। वहीं दूसरी तरफ नमाज समाप्त होने के बाद घर-घर महिलाओं ने रोजा इफ्तार की तैयारी की। इफ्तार के लिए विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ बनाए गए। घर में रोजदारों के अलावा मस्जिद में पहुंचने वाले रोजदारों के लिए भी इफ्तार तैयार की गई। जिसे रोजा खुलने के पहले ही मस्जिदों में भेजा गया। निर्धारित समय पर सभी रोजदारों ने रोजा खोला।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial