प्रयागराज : – करछना क्षेत्र में कुछ दिन पहले मंगला प्रसाद पांडेय नामक व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने हत्या करके फरार हो गए थे जिसे करछना पुलिस और एसओजी यमुनापार की संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया । हत्या की साजिश फतेहगढ़ जेल में बंद शातिर अपराधी लवकुश पांडेय उर्फ राजा पांडेय व विद्या कांत विश्वकर्मा ने मिलकर रची थी। एसएसपी अजय कुमार और एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व क्षेत्राधिकारी करछना राजेश यादव द्वारा बताया गया कि मंगला प्रसाद पांडेय अपने पिता के हत्या के मुकदमे की पैरवी कर रहे था और उस मुकदमे में राजा पांडेय, विद्याकांत समेत कई आरोपित हैं। मंगला पांडेय की 30 मार्च को गवाही होनी थी। लेकिन राजा समेत अन्य अभियुक्त जेल से बाहर आना चाहते थे। इसके लिए उसने प्रतापगढ़ के अपराधी दीपक से संपर्क किया और वाट्सएप काल पर बातचीत कर हत्या की साजिश रची और दीपक को एडवांस में 95 हजार रुपये भी दिलवाए। फिर दीपक प्रतापगढ़ से अनुज तिवारी, विजय यादव, सचिन के साथ क्वालिस कार से करछना पहुंचा। पहले से घात लगाए अपराधियों ने मंगला पांडेय की बाइक में जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह गिर गया इतने में हमलावरों ने पेचकस से 21 बार गोदकर मंगला पांडेय को मौत के घाट उतार कर भाग निकले। जिसे मंगलवार को थाना प्रभारी टीकाराम वर्मा व एसओजी यमुनापार की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
