रिपोर्ट – आमिर खान
आजमगढ़ :- निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहाँ ग्राम प्रधान द्वारा होनहार बच्चों को ट्रॉफी गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया
ग्राम सभा फरिहाँ के प्रधान अबू बकर अपने ग्राम सभा के बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए काफी उत्साहित रहते हैं और लोगों से अपील करते रहते हैं कि आप लोग अपने बच्चे के भविष्य के लिए अच्छी शिक्षा दे और उनका आनेवाला कल अच्छा हो इसलिए आप लोग अपने भविष्य के साथ साथ अपने बच्चों के भविष्य के लिए मेहनत करिए और गाढ़ी कमाई अपने बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में खर्च करिए आज ग्राम प्रधान फरिहाँ अबू बकर ने शिक्षा को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मदरसा हमीदिया फरिहाँ में प्रथम स्थान पाने वाले महाविष अली को 1500 रुपए वाह ट्रॉफी वा गोल्ड मेडल और दूसरे स्थान पर पाने वाले इकरा कश्यप को ₹1000 ट्रॉफी व गोल्ड मेडल व तीसरे स्थान पर आने वाले अब्दुल हमीद को ₹500 गोल्ड मेडल और ट्राफी दी गई साथ ही साथ 60 बच्चों को और अच्छे इनाम के साथ-साथ सम्मानित भी किया गया ग्रामसभा फरिहाँ प्रधान अबू बकर द्वारा इस मुहीम को देखकर बच्चों में और उत्साह नजर आया और फरिहाँ क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है वहां पर उपस्थित रहे मदरसा हमीदिया के नाजिम मूसा के साथ सभी स्टाप व हाफिज सुहेल अहमद जावेद एडवोकेट हाफिज रियाज मास्टर इमरान अहमद आदि लोग उपस्थित रहे
