Breaking News

ऑल इंडिया मुस्लिमीन कार्यस्थ की बैठक का हुआ आयोजन

Spread the love

प्रयागराज :- ऑल इंडिया मुस्लिम कायस्थ कमेटी की तरफ से आज एक कार्यक्रम जनाब कमर अली, जिलाध्याक्ष की अध्यक्षता में प्रतापगढ़ में जनाब आरिफ साहब द्वारा अयोजित किया गया। जिसमे ऑल इंडिया मुस्लिम कायस्थ वेलफेयर एसोसिएशन (AIMKWA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब अशफाक अहमद सिद्दीकी साहब को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। प्रोग्राम मे विभिन्न मद्दों को लेकर अपनी राय राखी गई और इसका विस्तार कैसे किया जाए और कैसे लोगो की मदद की जाए इसपर चर्चा हुई और इसके लिए सुझाव दिए गए। ऑल इंडिया मुस्लिम कायस्थ वेलफेयर एसोसिएशन (AIMKWA) में अब तक 10000 से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा चुका है जिसमे विश्वभर में 10 देशों से और पूरे भारतवर्ष के विभिन्न  क्षेत्रों से मुस्लिम कायस्थ समाज के लोगों को जोड़ा जा चुका है। लोगों की सहायता के लिए मेडिकल टीम, कानूनी सलाहकार टीम, मैरिज ब्यूरो, रक्तदान टीम आदि का विस्तार किया जा रहा है। AIMKWA पिछले 8 सालो से गरीबो को राशन, बाढ़ग्रस्त  इलाकों में लोगो की मदद, रक्तदान, मुफ्त शिक्षा आदि का कार्य कर रही है तथा भविष्य में और भी सेवा करने के लिए कार्य कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशफाक अहमद सिद्दीकी ने कार्यक्रम मे शामिल आफताब, कमर, तालिब, अफसर, साजिद, आरिफ, वहीद, आकिब, इब्राहिम, खालिद, लतीफ, जुनैद, अली हुसैन, मकसूद, शाहबाज, शकील, मोअज्जम एवं सभी लोगों को प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए तहे  दिल से धन्यवाद दिया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial