आजमगढ़। स्वच्छ आजमगढ़-सुंदर आजमगढ़ को साकार करने के लिए जनपद में सफाई अभियान जोरशार से चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ आजमगढ़ कमर कसे हुए है। इसी क्रम में सोमवार को शहर से सटे ग्राम पंचायत कोलबाजबहादुर व तमसा तट के मोहटी घाट पर स्वच्छता की अलख जगाई गई और ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
संघ के मीडिया प्रभारी गुलाब चौरसिया ने बताया कि स्वच्छता के प्रति जब तक जन जन जागरूक नहीं होंगे तब तक इसे जमीन पर साकार नहीं किया जा सकता। इसी को ध्यान में विकास भवन से सम्बद्ध 55 सफाई कर्मियों ने कोलबाजबहादुर, व मोहटी घाट पर डीएम व डीपीआरओ के निर्देशन के तहत सुबह 6 बजे से 9 बजे तक क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। 55 सफाईकर्मियों के जरिए सफाई से कोलबाजबहादुर में लम्बे समय से जमे गंदगी के अम्बार की समस्या से निजात दिलाया गया। मंगलवार को यह अभियान कोडर अजमतपुर, सराय मंदराज, राजघाट पर सुचारू रूप से चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष सीपी यादव ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मी अपने दायित्वों को लेकर गंभीर रहा हैं। प्रशासन के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान से संक्रामक बिमारियों से निजात मिलेगा।
इस मौके पर सफाई कर्मियों में महामंत्री नवीन चतुर्वेदी, राजेश कुमार कन्नौजिया, मोनू, अशफाक, मुन्ना, राजेश कुमार, पप्पू, इन्द्रसेन यादव, धर्मेन्द्र यादव सहित आदि मौजूद रहे।
