Breaking News

समाजवादी देश बनाने का काम करती है तो भाजपा के लोग तोड़ते हैं देश ……

Spread the love
हरदोई में समाजवादी पार्टी के एमएलसी डॉ राज्यपाल कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी देश बनाने का काम करती है देश तोड़ने का काम भारतीय जनता पार्टी करती है।कहाकि उत्तर प्रदेश की जनता ने सपा के साथ मजबूती के साथ खड़े होकर सपा को मजबूत किया था लेकिन भाजपा के लोग बेईमानी से जीते हैं।वह स्थानीय सपा एमएलसी प्रत्याशी के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे।
वर्तमान एमएलसी मिसबाहुद्दीन के बेटे रजीऊदीन को समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।आज उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया।इस दौरान राजपाल कश्यप ने कहाकि समाजवादी पार्टी मजबूती के साथ लड़ रही है।सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि हमारी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। भाजपा के नेता लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। सपा के प्रत्याशियों को पढ़े लिखे लोगों और जनता ने जिताया है। और सपा का वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। बैलेट पेपर के चुनाव में सपा ने 314 सीटों पर जीत दर्ज की हैं। सपा सर्व समाज की राजनीति करती है जबकि भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial