Breaking News

वीरांगना अवंतीबाई लोधी का मनाया शहीद दिवस

Spread the love

फतेहपुर। महारानी अवंतीबाई लोधी का शहीद दिवस लोधी समाज ने मनाया। सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। तत्पश्चात समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों का स्वागत समारोह आयोजित किया। सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी व हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या का फूल-माला व प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।
पूर्वान्ह ग्यारह बजे सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, पूर्व चेयरमैन राजकुमारी लोधी, फूल सिंह लोधी (फौजी) समेत समाज के तमाम लोग अवंतीबाई चोराहा पहुंचे। जहां महारानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। तत्पश्चात लोधी व अन्य समाज के व्यक्तियों ने शहर के एक गार्डेन में सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी व हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या का स्वागत समारोह आयोजित किया। दोनों नवनिर्वाचित विधायकों को प्रतीक चिन्ह के रूप में वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी का प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र के साथ ही पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। अंत में लोधी समाज के वरिष्ठ महानुभावों ने महारानी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर केपी सिंह, दयाराम लोधी, प्रदीप वर्मा, वीरेंद्र लोधी, इकबाल बहादुर सिंह लोधी, बाबू सिंह लोधी, राजकुमार लोधी, मनोज राजपूत, सुशील कुमार लोधी, फूल सिंह लोधी, रमेश सिंह लोधी, अनुज सिंह, राम बिहारी लोधी, डा. राम राजपूत, लाल सिंह राजपूत, माया देवी, ऊषा देवी, कुलतेज लोधी, अमर सिंह लोधी, पवन लोधी, मुकुट बिहारी लोधी, कामता लोधी, जवाहर लाल लोधी, कुलदीप कुलभूषण, राम प्रताप, फूल सिंह, शिव बहादुर भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial