रिपोर्ट – फहद
आजमगढ़ :- नगर पंचायत जीयनपुर के वरिष्ठ समाजसेवी नेहाल मेहदी के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन अपने बाजार स्थित कार्यालय पर किया गया। इस होली मिलन समारोह में सैकड़ो की संख्या में हिंदू मुस्लिम एक मंच पर नज़र आए ।
अध्यक्षता कर रहे शिवदान चौरसिया ने अपने अनोखे अंदाज़ मे गजल एंव गीत से समारोह में चार चांद लगाया । लोगों ने होली मिलन समारोह का जमकर लुत्फ उठाया । वहीं आनंद प्रकाश तिवारी ने अपने संबोधन में होली मिलन समारोह की जमकर तारीफ किया । और ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा । जिससे नगर में हिंदू मुस्लिम भाइचारे की एक नई मिसाल पेश हो सके। उन्होने कहा कि जैसे नेहाल मेहदी ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया है उसी प्रकार हिंदू संगठनों को आगे आकर ईद मिलन समारोह का आयोजन करना चाहिए। जिससे जीयनपुर से एकता का संदेश पूरे देश में जाए।
ज्ञानेंद्र मिश्र ने भी अपने संबोधन में होली मिलन समारोह की सराहना करते हुए आयोजक नेहाल मेहदी की सराहना किया व आपसी भाइचारे को बढ़ावा देने की दिशा में लोगों को प्रेरित किया ।
होली मिलन समारोह में नगर के सभी समाजसेवियों एवं पत्रकार बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । और एकता को बढ़ावा देने की दिशा में आयोजक द्वारा उठाए गए कदम की सराहना किया। कार्यक्रम का संचालन शहनवाज खान ने किया। संचालन के जरिए शाहनवाज खान ने सभी लोगों का दिल जीत लिया। उसके बाद सभी लोगो ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी । तथा सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे के साथ इस सामाजिक पर्व को मनाने का संकल्प लिया।
