Breaking News

तिरंगा यात्रा निकाल मनाया जीत का जश्न

Spread the love

फतेहपुर। पंजाब प्रांत में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत हासिल होने पर स्थानीय जिला इकाई के पदाधिकारियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर जीत का जश्न मनाया। लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए वक्ताओं ने इसे सिद्धांतां की जीत बताया।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीराम पटेल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन पथरकटा चौराहा स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया गया। यात्रा में शामिल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने हाथों में तिरंगा थामे यात्रा में चल रहे थे। यात्रा विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए पटेलनगर चौराहा पहुंची। जहां पदाधिकारियों ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बदौलत पंजाब प्रांत में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का सपना साकार हुआ है। दिल्ली माडल की तर्ज पर यहां भी चुनाव लड़ा गया। जिसका फायदा पार्टी को हुआ। सभी ने इसे सिद्धांतों की जीत बताया। इसके बाद यात्रा कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर प्रदेश सचिव मो. शाहजहां, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वेद प्रकाश, सिद्धार्थ सिंह गौतम, रामकरन सिंह, विजय कुमार गौतम, मनोज कुमार पाल, देवेंद्र सिंह मौर्य, शिवम दीक्षित, राम किशोर विश्वकर्मा, कमल सिंह, जितेंद्र कश्यप, सोहन लाल, राजेश सिंह, उमाशंकर पाल, प्रदीप श्रीवास्तव, कामता प्रसाद प्रजापति, नीरज पाल, शिवम सिंह तोमर, अजय पाल, सुधीर पाल, महेंद्र पाल, मोनू मौर्य भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial