मंत्री नंदी ने प्रचंड मतों से विजय श्री हासिल होने पर लखनऊ पहुँच कर,सीएम योगी को दी शुभकामनाएं
प्रयागराज : शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दूसरी बार बने विधायक मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने जीत हासिल करने के बाद आज लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश में हासिल हुए प्रचंड विजय की शुभकामनाएं दी। माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात करने बाद मंत्री नन्दी मंत्री परिषद की बैठक में सम्मिलित हुए। मंत्री नन्दी ने कहा कि यह प्रचंड जनादेश माननीय प्रधानमंत्री जी की विकासवादी नीतियों एवम माननीय मुख्यमंत्री जी के सुशासन पर प्रदेश वासियों के अभूतपूर्व विश्वास का परिणाम है। लखनऊ के लिए प्रस्थान करने के पूर्व मंत्री नन्दी ने मुट्ठीगंज स्थित चुनाव कार्यालय में पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात की। मंत्री नन्दी ने देवत्तुल्य कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आप सभी के स्नेह, प्रेम, सहयोग एवं आशीर्वाद के लिए हृदय की अनंत गहराइयों से आभार।
प्रयागराज : परवेज आलम, राजकरन पटेल
