अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस का डक पॉइंट मंगलवार की रात को गोली की आवाज से गूंज उठा . AMU कैंपस में डक पॉइंट पर पूर्व छात्र को गोली मारी गयी है . घायल के दोस्त मोहम्मद खालिद अली के अनुसार घायल पूर्व छात्र का नाम अरमान है . उसने एएमयू से 12वीं पास आउट अरमान मूलरूप से बिहार का रहने वाला है. फिलहाल थाना सिविल लाइन इलाके के जमालपुर में किराए पर रहकर कंपटीशन की तैयारी कर रहा है. अरमान और उसके दो दोस्त अब्दुल हक फरमान के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था , इसी बीच वहां से क्षेत्र के दरोगा नौशाद अली गुजर रहे थे जिन्होंने तीनों को पकड़ लिया हालांकि तीनों के दोस्त खालिद अली के कहने पर और आई कार्ड दिखाने पर दरोगा ने सबको छोड़ दिया लेकिन कुछ ही देर बाद अब्दुल हक और फरमान आए और अरमान के गोली मार दी और फरार हो गए। घटना की सूचना जैसे ही कैंपस में फैली तो मौके पर एएमयू इंतजामियां व थाना सिविल लाइन पुलिस पहुंच गई और घायल छात्र को आनन-फानन में जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां गंभीर अवस्था में छात्र का उपचार जारी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। AMU कैंपस में एक बार फिर से बाहरी तत्वों रहने की बात सामने आई है।
