Breaking News

अयोध्या : ऑटो लिफ्टर गैंग पुलिस की गिरफ्त में …

Spread the love

अयोध्या जिले की रौनाही पुलिस व क्राइम ब्रांच पुलिस को अंतर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग को पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है।इस ऑटो लिफ्टर गैंग के पांच शातिर अपराधी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वालों में चोरी का सामान खरीदने वाला व्यक्ति व एक कबाड़ी भी गिरफ्तार हुआ है। पकड़े गए अपराधियों में सुल्तानपुर का एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है।एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि क्राइम ब्रांच और रौनाही पुलिस को सूचना मिली कि कुछ ऑटो लिफ्टर थाना क्षेत्र के कांटा चौराहे के पास चोरी की योजना बना रहे हैं जिसके बाद गिरफ्तार कर पूछताछ हुई तो 2 चोरी की मोटरसाइकिल व चोरी गया ट्रैक्टर का मामला सामने आया। मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर थाना रौनाही क्षेत्र से चोरी हुई थी जिसका मुकदमा भी लिखा गया था। पुलिस ने दो मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर को बरामद कर लिया है। गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर अमेठी के रहने वाले कबाड़ी व एक अन्य व्यक्ति जो सामान खरीदता था उसको भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने अपराधियों के पास से 3 अवैध असलहा कारतूस व 31400 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial