Breaking News

आज़मगढ़ के मुबारकपुर में NEET की परीक्षा में अरसलान ने पहले प्रयास में मारी बाज़ी …..

Spread the love

खबर आज़मगढ़ जिले से है , जहाँ पर इस बार की NEET की परीक्षा में कई बच्चों ने अपनी सफलता के झंडे गाड़े हैं . इसी कड़ी में मुबारकपुर से अरसलान अहमद पुत्र मोo शमीम ने मात्र 20 वर्ष की उम्र में ही और पहले ही प्रयास में इतिहास रच दिया है .  अरसलान की इस उपलब्द्धि पर उनके शुरूआती दिनों के स्कूल सबा कान्वेंट में एक शानदार कार्यक्रम रखकर उनको सम्मानित किया . स्कूल के डायरेक्टर अफरोज अहमद , मुबारकपुर के मशहूर चिकित्सक डॉ० जावेद कमर और अरसलान के पिता ने उन्हें मिठाई खिलाकर खुशियाँ बाँटी , तो वहीँ स्कूल के कई बच्चे और बच्चियों ने अरसलान के साथ उनके अनुभवों को साझा किया . हमने जब अरसलान से उनकी कामयाबी का राज पूछा तो उन्होंने इसे अपनी कड़ी मेहनत बताया और ये भी बताया कि कैसे दिल्ली में 12 घंटे की पढाई करके उन्होंने अपनी मंजिल के तरफ मजबूती से क़दम बढ़ाया .

वहीँ सबा कान्वेंट के डायरेक्टर अफरोज अहमद भी अपने पूर्व छात्र की इस कामयाबी पर फूले नहीं समा रहे थे . उन्होंने कहाकि आज हम सब बेहद खुश हैं और स्कूल में अरसलान को मुबारकबाद देकर एक दुसरे से खुशियाँ बाँटी गयी . डायरेक्टर अफरोज अहमद ने कहा अरसलान जैसे छात्र जो हमारे स्कूल में शुरूआती शिक्षा लेकर आगे और कड़ी मेहनत करके अपना मुकाम बनाते हैं , ऐसे बच्चों पर हमें गर्व है .

वहीँ अरसलान के पिता जो मुख्यतः कपड़ों के व्यापारी हैं , वो बेटे की कामयाबी पर गदगद नज़र आये . उन्होंने कहाकि अरसलान की कामयाबी में उनके दादा और दादी की दुआओं का बड़ा हाथ रहा , उन्हें हमेशा यकीन था कि अरसलान  उन सभी का नाम रोशन करेगा .

अरसलान के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आये मुबारकपुर के मशहूर डॉo जावेद कमर ने अरसलान को बधाई देते हुए बताया कि अब आपको और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी , अरसलान की कामयाबी पर हम सभी को गर्व है . उन्होंने अरसलान की कामयाबी के बावत सबा कान्वेंट स्कूल का भी जिक्र किया और बताया कि मेरी भी बच्ची इस स्कूल में पढाई करती है , यहाँ पर बच्चों को शिक्षा के साथ अलग अलग एक्टिविटी कराकर उनको निखारा जाता है .

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial