Breaking News

संपूर्ण थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं समस्याएं

Spread the love

फतेहपुर। जनपद के सभी थानों पर शनिवार सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने थरियांव थाने पहुंचकर पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने निर्देशित किया कि मौका मुआयना करके दोनों पक्षों के सामने निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। जिससे पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके।
थरियांव थाने पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से फरियादियो की समस्याएं सुनीं। कुल तेरह प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। पीड़िता वंदना सिंह उर्फ अर्चना सिंह पत्नी सोनू सिंह निवासी ग्राम कुसुंभी थाना असोथर ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि पति सोनू सिंह आए दिन मारपीट व अशब्दों का प्रयोग करता है। बताया कि दूसरी महिला से संबंध हैं। जिन्हें वह खेती व जेवर बेंचकर पैसे दे दिया है। एसपी ने एसएचओ असोथर को अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए। करियमऊ थाना थरियांव निवासी एक पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दयानंद पाण्डेय ने एक सप्ताह पहले खेत में पानी ले जाने की नाली (बरहा) को गिरा दिया था जबकि नाली आपसी सहयोग से बनाई गई थी। डीएम ने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि मौके का मुआयना करते हुए दोनों पक्षो के सामने निष्पक्ष कार्यवाही करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों में पुलिस व राजस्व की टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्यवाही करें। इसी प्रकार जनपद के समस्त थानों में संम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद झा, थरियांव थाना प्रभारी निरीक्षक नंदलाल, राजस्व लेखपाल व फरियादी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial