Breaking News

अमिगोस के हेड गोल से मैच ड्रा, मायूस हुआ यंग ब्वायज

Spread the love

 दूसरे मैच में फतेहपुर स्पोर्टिंग क्लब से फतेहपुर यूनाइटेड क्लब को मिली शिकस्त
फतेहपुर। फुटबाल प्रतियोगिता के शनिवार चार लीग मैच हुए। पहले मैच में यंग ब्वायज क्लब और अमिगोस क्लब भिड़े। अमिगोस के खिलाड़ी अस्तित्व ने आखिरी क्षण सिर से एक गोल दाग कर इस मैच को ड्रा करा दिया। दूसरे मैच में फतेहपुर स्पोर्टिग क्लब व फतेहपुर यूनाइटेड के बीच खेला गया। इस मैच में यूनाइटेड बेशक हार गया लेकिन प्वाइंट के आधार पर उसे पफाइनल खेलने का मौका मिल गया। रविवार को यूनाइटेड आज के विजेता स्पोर्टिंग क्लब से भिड़ेगी।
पहले रोमांचक मैच में अमिगोस क्लब ने यंग ब्वायज़ को पेनल्टी शूट आउट में 2-1 से शिकस्त दी। यंग बॉयज की तरफ से अली और आतिफ ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। खिलाड़ी मोहम्मद आतिफ के गोल से यंग बॉयज टीम को जीत के निकट पंहुचा दिया लेकिन आखिर में अमिगोस क्लब के अस्तित्व ने मैच के अंतिम क्षणों में अपने शानदार हैडर मार कर मैच का परिणाम बराबरी पर ला दिया। दूसरे मैच में फतेहपुर स्पोर्टिंग की तरफ़ से शानदार खेल का प्रदर्शन किया गया और फतेहपुर यूनाइटेड को पराजय स्वीकारनी पड़ी। फतेहपुर यूनाइटेड के खिलाड़ियों ने उम्दा खेल का मुज़ाहिरा किया। शेख साद और मोहम्मद हमज़ा की लयबद्ध पासिंग के चलते दर्शकों को एक बहुत शानदार गोल देखने को मिला। राहुल ने भी गोल करके अपनी टीम के स्कोर को डबल कर दिया। फतेहपुर स्पोर्टिंग की तरफ़ से अमजद, आफताब, आसिफ और प्रदीप ने अच्छा खेला। एसोसिएशन के सेक्रेटरी आसिफ ज़ुबैर ने बताया कि रविवार जीआईसी ग्राउंड में फतेहपुर स्पोर्टिंग व फतेहपुर यूनाइटेड के मध्य फाइनल मैच खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में फतेहपुर स्पोर्टिग क्लब सबसे ज्यादा 10 अंक लेकर एक नंबर पर है। यूनाइटेड के आठ अंक हैं। अमिगोस छह व यंग ब्वायज चार, स्पोर्ट इंडिया व ब्रिलियंट क्लब को दो-दो अंक हासिल हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial