Breaking News

अब कोराई व बकंधा के जंगल में मंगल

Spread the love

एक कांशीराम कालोनी भी देह व्यापार को लेकर अर्से से चर्चा में,  हाल ही में हथमाग के निजी नलकूप में पकड़ा जा चुका है रैकेट
फतेहपुर। देह व्यापार का दायरा लगातार बढ़ रहा है। शहर से लेकर गांव तक दखल दिख रहा है। मौजूदा वक्त जिला मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर इसे पनाह दी जा रही है। कोराई व बकंधा के जंगल में मंगल हो रहा है। अभी हाल ही हथगाम पुलिस ने एक नलकूप से दो युवकों को तीन युवतियों के साथ पकड़ा है। सफेदपोश दखल पर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। पुलिस जानकर भी अनजान बनी है।
शहर से सटे बकंधा और कोराई गांव के जंगल में टिपटाप आने वाले युवक व युवतियों को दिनभर आते जाते देखा जा सकता है। गांव के लोग बाहरी युवाओं की इस दखल से आजिज हो रहे हैं लेकिन उनकी पीड़ा को समझने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है। बकंधा के मोहम्म्द बताते हैं कि बाहर की गाड़ियां आती हैं। पूछने पर कहा जाता है कि शांत माहौल के चलते आए हैं, अभी चले जाएंगे। कोराई के राम कुमार कहते हैं कि रोज दूसरी जगह के लोग आते हैं। टोका जाता है तो उनके पास देने को कोई सटीक जवाब नहीं रहता। इसी तरह एक कांशीराम कालोनी में होने के कारण वहां के लोग परेशान है, जहां बाहरी लोगों का आना लगा है। कालोनी के अशोक बताते हैं कि चुनिंदा फ्लैट में इनके अंदर पहुंचने के बाद दरवाजे बंद हो जाते हैं। शाम अंधेरे में डूबते ही बाहर के लोग आने लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial