Breaking News

स्व0 लालजी सिंह स्मारक बाबा गोविंद साहब चेतक प्रतियोगिता में बिहार के घोड़े शिकारी बाबा ने मारी बाजी।

Spread the love

अंबेडकर नगर जनपद के रुस्तमपुर (गोविंद साहब) बाग में आयोजित स्व. लालजी सिंह स्मारक चेतक प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रितेश पांडे ने किया। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन अब दुर्लभ हो गए हैं। उन्होंने घुड़सवारों की मेहनत की तारीफ करते हुए आयोजकों और प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।
प्रतियोगिता के पहले चरण में दो दांत के घोड़ों के बीच मुकाबला हुआ। गाजीपुर के इंद्रपाल के घोड़े तूफान ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि कुशीनगर की रूबी का घोड़ा मंगल दूसरे स्थान पर रहा।
दूसरे राउंड में:- गोरखपुर के गिरिजेश यादव का घोड़ा प्रथम स्थान पर रहा।- बिलरियागंज के सलाहुद्दीन के घोड़े सूरज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
फाइनल मुकाबले में गाजीपुर के इंद्रपाल सिंह के घोड़े तूफान ने बाजी मारी और प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, गोरखपुर के गिरिजेश यादव का घोड़ा दूसरे स्थान पर रहा।
बड़े घोड़ों के मुकाबले में:
फरहान अहमद (मोतीहारी, बिहार) का घोड़ा उस्मान पहले चक्र में विजयी रहा।
दूसरे चक्र में विवेका पहलवान (बढ़हा, बिहार) के घोड़े शिकारी बाबा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
तीसरे चक्र में हरेराम मुखिया (बक्सर, बिहार) के घोड़े रॉकेट ने बाजी मारी।
चौथे चक्र में मुन्ना सिंह (बक्सर, बिहार) का घोड़ा क्रांतिवीर विजेता रहा।
फाइनल मुकाबले में बिहार के विवेका पहलवान का घोड़ा शिकारी बाबा और चालक शंभू ने पहला स्थान हासिल किया।
-दूसरे स्थान पर फरहान अहमद का घोड़ा उस्मान और चालक मनीष रहे।- तीसरे स्थान पर हरेराम मुखिया के घोड़े रॉकेट और चालक मकाउ ने अपनी जगह बनाई।
वी.ओ. (वॉयस ओवर):मुख्य अतिथि रितेश पांडे ने विजेताओं को कप और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव और शैलेश सिंह पिंकू ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।
वी.ओ.:कार्यक्रम का सफल संचालन राजेंद्र सिंह मास्टर ने किया। वहीं, मैच रेफरी की भूमिका में पप्पू यादव, हरीश यादव, अमित यादव, राहुल सिंह और हीरा यादव मौजूद रहे।
इस प्रतियोगिता ने न सिर्फ परंपरा को जीवित रखा बल्कि घुड़सवारों की मेहनत और लगन को भी मंच प्रदान किया। आयोजकों और प्रतिभागियों ने इस ऐतिहासिक आयोजन को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial