Breaking News

IPL में 20 करोड़ में बिकेंगे रोहित शर्मा !

Spread the love

रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के बीच के रिश्ते में इस वक्त एक नया मोड़ आ सकता है। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले ये चर्चा जोरों पर है कि क्या रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं। पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को टीम की कमान सौंपी थी, जो एक बड़ा बदलाव था। इससे उनके फैंस को झटका लगा और अब भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

अगर रोहित शर्मा को ऑक्शन में रिलीज किया जाता है, तो यह संभावना है कि पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी टीमें उन पर बड़ा दांव लगा सकती हैं। आरसीबी को एक नए कप्तान की तलाश होगी, खासकर जब फाफ डू प्लेसिस अब 40 साल के हो चुके हैं और उनका भविष्य अनिश्चित है। रोहित शर्मा जैसे अनुभवी कप्तान के आने से RCB की खिताबी जीत की संभावनाएं बढ़ सकती हैं, जो अभी तक चैंपियन नहीं बनी है।

रविचंद्रन अश्विन ने भी इस पर अपनी राय देते हुए कहा कि RCB को अगर रोहित को अपनी टीम में शामिल करना है तो उन्हें लगभग 20 करोड़ रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं। इसका मतलब यह होगा कि अगर RCB या पंजाब किंग्स रोहित पर दांव लगाती हैं, तो वे एक बड़ा जोखिम उठा रही होंगी।

अभी तक रोहित शर्मा का आईपीएल करियर शानदार रहा है, उन्होंने मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले सीजन के लिए वे किस टीम का हिस्सा बनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial