आजमगढ़। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नगर इकाई की एक आकस्मिक बैठक दीवानी कचहरी स्थित सच्चिदानंद राय के चैंबर में आहुत हुई। जिसमें सीपीएम के महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
वक्ताओं ने कहाकि कामरेड सीताराम येचुरी के आकस्मिक निधन से वामपंथी आंदोलनों को गहरा आघात लगा है। कामरेड येचुरी का जीवन संघर्षों से भरा पड़ा था, उनके आंदोलनों से सरकार को कई फैसले वापस लेने पडे़। उन्होने शोषित व वंचितों की लड़ाई अंतिम समय तक लड़ते रहे। उनका जीवन आदर्श पाठ है।
शोक व्यक्त करने वालों में कामरेड सच्चिदानंद राय, अनिल राय, राजित यादव, शहनवाज बेग, विजय बहादुर सिंह, अरूण श्रीवास्तव, अनिल कुमार राय, धर्मेन्द्र सिंह, चन्द्रभान यादव सहित दर्जनों अधिवक्ता शामिल रहे। अध्यक्षता सच्चिदानंद राय व संचालन अशोक कुमार राय ने किया।
