Breaking News

आजमगढ़ में नहरों में नहीं है पानी , सूख रही हैं फसलें …

Spread the love

आजमगढ़। किसान सभा संयुक्त मोर्चे की एक जनसभा का आयोजन देवगांव बाजार स्थित नहर के पास गुरूवार को किसान सभा आजमगढ़ द्वारा आयोजित किया गया।
इस दौरान किसान सभा के अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने कहाकि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। नहरों में पानी नहीं होने के कारण फसले सूख रही है। मनरेगा का भुगतान नही हो रहा है। गन्ना का बकाया किसानों को नहीं मिल रहा है। धान की खरीद का कोई इंतेजाम नहीं किया गया है। सरकार के गलत नीतियों के कारण किसान वर्ग परेशान है। अगर किसानों की समस्याओं का समाधान समय से नहीं हुआ तो किसान सभा आंदोलन के लिए तैयार है।
उक्त अवसर पर रामनेत, रिजवान, रामजनम, डा. बसंता, पप्पू राजभर ने भी किसानों की समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण करने की सरकार से मांग की। इस दौरान किसान सभा के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि 15 सितम्बर से लेकर 24 नवंबर तक किसानों की समस्याओं एवं अन्य मांगों को लेकर आंदोलन किया जायेगा।
अंत में कामरेड सीताराम येचुरी के आकस्मिक निधन होने जाने पर किसान सभा द्वारा दो मिनट को मौन रखा गया। उनके निधन की घटना से वामपंथी आंदोलन को गहरा आघात लगा है।
सभा की अध्यक्षता मास्टर बसीर अहमद व संचालन खरपत्तू राजभर ने किया।
इस दौरान किसान सभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial