Breaking News

सुलतानपुर डकैती काण्ड में ये कैसा मोड़ , लगे गंभीर आरोप !

Spread the love

सुलतानपुर डकैती मामला दिन ब दिन पेचीदा होता जा रहा है . एक तरफ जहाँ इस डकैती काण्ड में मंगेश यादव के एनकाउंटर पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं ,तो वहीँ सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर लगातार हमलावर हैं . इस मामले ने उस वक़्त और तूल पकड़ लिया जब इस लूट काण्ड में आजमगढ़ का कनेक्शन सामने आ गया . दरअसल इस लूटकांड में कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा एक बड़ी कामयाबी हासिल करने का दवा करते हुए कहा गया कि 4 डकैतों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने ढाई किलो सोना बरामद किया है .
पुलिस के द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक़ इन चारों डकैतों में एक आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाने के चमराडीह गाँव का रहने वाला अरविंद यादव उर्फ फौजी भी है . गिरफ्तारी करने वाली पुलिस अपने कामयाबी के दावे वाले गुब्बारे में बहुत देर तक हवा नहीं रोक पायी … और उनके दावे पर भी अब सवाल उठाने लगे हैं . दरअसल जिस अरविन्द यादव उर्फ़ फौजी को सुल्तानपुर पुलिस ने दूबेपुर मोड़ के पास से अन्य बदमाशों के साथ पकड़ने का दावा किया , उसी अरविन्द यादव उर्फ़ फौजी के बेटे अनुराग यादव ने बताया है कि उसके पिता की गिरफ्तारी 1 सितम्बर को घर से लभभाग 3 बजे के करीब एसटीएफ द्वारा की गयी है . 5 सितम्बर को उसके पिता के ऊपर 1 लाख रुपये का इनाम रखते हुए उन्हें फरार घोषित कर दिया जाता है. अनुराग ने बताया कि लूट वाले दिन उसके पिता घर पर ही मौजूद थे.जब एसटीएफ वाले लूटकांड में उन्हें पकड़कर ले जा रहे थे तब उन्होंने घर की तलाशी क्यों नहीं लिया . अनुराग ने पुलिस की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं .

 

वहीँ चर्चा ये भी हो रही है कि अगर मंगेश यादव के एनकाउंटर के मामले ने तूल नहीं पकड़ा होता तो शायद अरविन्द यादव का भी एनकाउंटर होता , नहीं तो जिसको 1 सितम्बर को ही पुलिस और एसटीएफ द्वारा पकड़ा गया हो , उसकी गिरफ्तारी 11 सितम्बर को कैसे हो रही है .वहीँ पुलिस इस मामले में दावा कर रही है कि रिमांड पर लिए गए मास्टरमाइंड विपिन सिंह की निशानदेही पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सर्राफ की दुकान से लूटे गए सोने के शत-प्रतिशत आभूषण बरामद किये गए हैं . वहीँ अरविन्द यादव उर्फ़ फौजी की पत्नी लीलावती ने दावा किया है कि उसके पति को फर्जी फंसाया जा रहा है . पहले जब पुलिस वाले उन्हें 1 सितम्बर को ले गए थे तो हमें भी एनकाउंटर का डर सता रहा था , लेकिन अब कल पुलिस ने 4 डकैतों को गिरफ्तार करने का दावा करते हुए मेरे पति को भी गिरफ्तार करने की बात कही है . वहीँ लीलावती ने कहाकि उसके पति खेती – बारी करके जीवन यापन कर रहे थे , जबकि अरविंद यादव उर्फ़ फौजी पर सुलतानपुर, रायबरेली, आजमगढ़, प्रतापगढ़, जौनपुर व सुलतानपुर में कुल मिलाकर 24 मुकदमे दर्ज हैं.

बहरहाल अब अपराध करने वाले अपराधियों पर हो रहे पुलिस के एक्शन ने सत्ता पक्ष और विपक्ष को आमने – सामने खड़ा कर दिया है . एक तरफ जहाँ भाजपा के तमाम नेता एनकाउंटर को जायज़ ठहराते हुए कह रहे हैं कि जब भी अपराधियों का एनकाउंटर होता है तो विपक्ष के पेट में दर्द होता है , जबकि विपक्ष जाति देखकर एनकाउंटर की बात कहते हुए शासन – प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा रही है .

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial