Breaking News

जब धर्मेन्द्र के वार से भाजपा कार्यालय पर टूटने लगे नारियल…..

Spread the love

जब धर्मेन्द्र के वार से भाजपा कार्यालय पर टूटने लगे नारियल…..
कारनामा देख लगा जमघट, लोगों ने दबाया दांतों तले अंगुली, एम.एल.सी. रामसूरत राजभर ने ठोंकी पीठ
खबर आजमगढ़ जिले से है , जहाँ आज भाजपा कार्यालय पर कुशीनगर के मैनपुरवा गांव निवासी धर्मेन्द्र राजभर पहुंचे …. बता दें कि धर्मेन्द्र राजभर हैरतअंग्रेज कला का प्रदर्शन करते हैं ..अपने हाथों से कभी नारियल तोड़ देते हैं , तो कभी अपने बलशाली मुक्के के एक ही वार से नारियल के टुकड़े – टुकड़े कर देते हैं . इस दौरान गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय आजमगढ़ पर पहुंचे धर्मेन्द्र राजभर ने 51 नारियल को अपने हाथों के एक ही वार से तोड़ दिया….जिसे देखने के लिए भाजपा कार्यालय पर लोगों का जमघट लग गया…. उनके इस अनोखे करतब को देखकर लोगों ने दांत तले अंगुली दबा लिया… इस दौरान धर्मेन्द्र राजभर ने कहाकि डब्लयू-डब्लयू एफ में जाकर भारत का नाम रोशन करना चाहते है. उन्होंने अपना आईडियल खली को बताया. धर्मेन्द्र राजभर अपने मजबूत हाथो के प्रहार से सरिया, लोहा आदि को कभी तोड़ देते हैं तो कभी मोड़ देते हैं ….और एक बार में 500 नारियल व ईंट आदि को एक बार के वार में तोड़ देते है.
धर्मेन्द्र राजभर ने कहाकि मुझे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलवाने का एमएलसी राम सूरत राजभर ने वादा किया है ….निश्चित ही उनके मिलने के बाद मुझे एक नई दिशा मिलेगी और मैं भारत का नाम रोशन करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगां…ऐसी प्रतिभाओं को निखारने के लिए हमेशा प्रयास करता रहूंगा ताकि प्रतिभावान को बड़ा मुकाम हासिल हो….
इस करतब को देखकर एमएलसी रामसूरत राजभर ने कहाकि ऐसे प्रतिभावान युवक को उसकी प्रतिभा के अनुसार प्लेटफार्म मिलना जरूरी है। इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए ताकि डब्लयू डब्लयू एफ जैसे विश्वस्तरीय खेल में भारत का भी परचम लहर सकें.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial