आजमगढ़ :- निजामाबाद तहसील के सीधा सुल्तानपुर के नट बस्ती और क्षेत्र के अन्य गाँव के गलाघोंटू बीमारी से लगभग १० बच्चों की मौत के बाद भी प्रशासन नहीं जगा . इस मामले को लेकर सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आवाज़ उठायी तो सीतापुर से कांग्रेसी सांसद राकेश राठौर आजमगढ़ के दौरे पर आ गए . उन्होंने भी प्रशासन से मिलकर सीधा सुल्तानपुर की समस्याओं को उठाया . कमोबेश सभी ने कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा भेजे जाने की बात कही . किसी ने भी इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का नाम लेना मुनासिब नहीं समझा . क्षेत्र में ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर इस बात की चर्चा होने लगी कि कांग्रेस पार्टी भले ही सीधा सुल्तानपुर के नट बस्ती के पीड़ितों का मामला उठा रही है , लेकिन इस दौरान कांग्रेसी नेताओं में खेमेबाज़ी देखी जा रही है . वहीँ मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के आजमगढ़ जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह भी निजामाबाद पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन से सीधा सुल्तानपुर गाँव गंदे पानी की जल निकासी , बंजर भूमि पर आवास आवंटन समेत कई प्रमुख मांगों को रखा . इस दौरान CIB INDIA NEWS ने प्रवीण सिंह से कांग्रेस की गुटबाजी पर सवाल पूछ लिया कि आखिर ये कांग्रेस में क्या चल रहा है . प्रवीण सिंह ने जवाब देते हुए कहाकि ऐसा नहीं , हम सभी प्रियंका गांधी के सिपाही हैं , कोई अलग से नहीं है . उन्होंने कहाकि जनहित के मुद्दे पर लड़ाई लड़कर मैं एक महीने जेल में भी रहा , किसी भी नेता को हाल – फिलहाल बता दीजिये जिसने आम जनता की लड़ाई में जेल काटी हो . उन्होंने कहाकि हमारे पार्टी के सांसद आये , एक सांसद ने पत्र लिखा . उन्होंने कहाकि ऐसा नहीं है कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष इस मामले को नहीं जानते . हम सब उन्ही के निर्देश पर जनता की समस्याओं को लेकर लड़ते – भिड़ते रहते हैं . इस दौरान कांग्रेसी नेता ने सीधा सुल्तानपुर के ग्रामीणों की समस्याओं के बाबत कहाकि अगर प्रशासन इनकी जायज़ मांगों को पूरा नहीं करता तो हम सड़क पर उतेरेंगे और हमें पता है कि हमें हमारा हक़ – अधिकार कैसे लेना है . इस दौरान उन्होंने विकलांगों , वृद्धों , और दृष्टिहीन लकड़ी के मामले को उठाते हुए अविलम्ब कार्यवाही की माँग की …
वहीँ सीधा सुल्तानपुर नट बस्ती के सैकड़ों लोग अपनी मांगों को लेकर तहसील निजामाबाद पहुंचे थे . साथ ही जनहित की आवाज़ को बुलंद करने के लिए कांग्रेस का एक दल पहुंचा था . नट समाज की महिलायें और पुरुषों ने रो – रो कर अपनी बदहाली के बारे में बताया और कहाकि एक ही मंडई में परदे डालकर तीन – तीन परिवार रहते हैं . गंदे नाली के पानी का जलजमाव हमारे बच्चों की जान का दुश्मन बन गया . एक बुजुर्ग ने कहाकि बचपन से लेकर अब तक हमारे गाँव में कभी कोई सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचा . जब हमारे घरों में गलाघोंटू बीमारी तांडव करने लगी , हमारे बच्चों को अपना शिकार बनाने लगी तब जाकर पिछले कुछ दिनों से साफ़ – सफाई हो रही है .
वहीँ कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष द्विवेदी ने मामले की गंभीरता को लेकर शासन – प्रशासन की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए कहाकि हम लोग यहाँ आये हैं ताकि इन सभी को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके . उन्होंने कहाकि कांग्रेस कि एक सोच है कि कांग्रेस का हाथ – गरीब जनता के साथ . इसीलिए हम यहाँ आये हैं . उन्होंने कहाकि ब्लाक कांग्रेस से लेकर जिला कांग्रेस ने इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया . हमारे पार्टी के सांसदों ने भी इस मामले को उठाया . उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहाकि हो सकता है कि इस मामले को हमारे नेता राहुल गांधी भी उठायें ताकि लोगों को उनका हक़ अधिकार मिल सके .
