रिपोर्ट – दीपक सिंह / रुपेश तिवारी
आजमगढ :- अहरौला थाना क्षेत्र में मंगलवार को क्षेत्र के गहजी गांव के पास शाम लगभग पांच बजे अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई मंगलवार लगभग 5:00 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धरौली गांव निवासी राजबहादुर निषाद 40 वर्ष पुत्र शिवपूजन निषाद फूलपुर स्थित अपने बहन के घर से वापस धरौली लौट रहा था गहजी गांव के पास सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार मौके पर सड़क पर गिर गया और मौके पर ही उस की मौत हो गई सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष मनीष पाल मौके पर पहुंच गए और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा और दो पुत्र और दो पुत्रियों का पिता था। पीओपी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था अभी एक बहन की शादी करनी थी मृतक के पास छोटे-छोटे बच्चे हैं जिससे परिवार के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया वहीं मौके पर पहुंचे मृतक के पिता शिवपूजन निषाद मौके पर मृत पुत्र को देखकर बेहोश हो गए हैं
