Breaking News

मुंबई में होगा दो दिवसीय सिने फिल्म फेस्टिवल

Spread the love

रिपोर्ट – परवेज अकाम 

मुंबई दो दिवसीय सिने ड्रीम्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल मुंबई के पीवीआर आईनॉक्स जुहू में 27 व 28 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इसमें जूरी सदस्यों द्वारा चयनित फिल्में, लघु फिल्में और वृत्तचित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। जुहू के पीवीआर आईनॉक्स सिनेमाघर में सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक इनकी दो सिनेमाघरों में स्क्रीनिंग होगी। इसके बाद 29 अगस्त 2024 को पीवीआर आईनॉक्स में दोपहर बाद तीन बजे अवार्ड फंक्शन होगा। सिनेड्रीम्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस आयोजन की जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिने ड्रीम्स के संस्थापक और निर्देशक अयूब खान, आयोजक सईद अहमद अभिनेता राकेश बेदी, जूरी सदस्य पराग चाहपेकर ​​और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर रईस अहमद शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial