Breaking News

तीसरे सोमवार पर शिवालयों और मंदिरों में भक्तों की लगी लंबी कतार, कांवड़ियों ने भी किया जलाभिषेक

Spread the love

रिपोर्ट – परवेज आलम 

तीसरे सोमवार पर शिवालयों और मंदिरों में भक्तों की लगी लंबी कतार, कांवड़ियों ने भी किया जलाभिषेक प्रयागराज। सावन के तीसरे सोमवार को संगम नगरी के
मनकामेश्वर मंदिर में भोर से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही।यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस और महिला पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। अरैल में सोमेश्वर महादेव, फाफामऊ में पड़िला महादेव, शिवकुटी में शिवकोटि कचहरी मंदिर के अलावा सिविल लाइंस हनुमान मंदिर में स्थित शिव मंदिरों में अच्छी खासी भीड़ देखी गई।
श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर यमुना तट पर स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। भोर में मंगला आरती के बाद ही मंदिरों में पूजा अर्चना शुरू हो गई। गंगा जल, दूध, बेलपत्र, फूल-माला, भांग, धतूरा और मिष्ठान आदि का अर्पण किया गया। बाबा को जलाभिषेक कर सुख और समृद्धि की कामना की गई। बड़ी संख्या में भक्तों ने रुद्राभिषेक किया। घरों में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर रुद्राभिषेक करने के साथ ही मंदिरों और शिवालयों में भी अभिषेक करने वालों की संख्या काफी अधिक रही।
मनकामेश्वर मंदिर में भोर से ही भक्तों की लंबी कतार लग गई थी। यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस और महिला पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। अरैल में सोमेश्वर महादेव, फाफामऊ में पड़िला महादेव, शिवकुटी में शिवकोटि कचहरी मंदिर, दशाश्वमेध मंदिर, कटघर में भोले गिरि महादेव, ललितेश्वर महादेव मंदिर के अलावा सिविल लाइंस हनुमान मंदिर में स्थित शिव मंदिरों में अच्छी खासी भीड़ देखी गई।
हर-हर महादेव के उद्षोघ से पूरा वातावरण शिव मय हो गया। संगम और दारागंज गंगा घाट से जल भरकर कांवड़ियों ने भगवान भावन महादेव का जलाभिषेक किया। बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ यात्रा पर काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुए।
सिविल लाइंस के अलावा दारागंज, कीडगंज, मुट्ठीगंज, सुलेमसराय, धूमनगंज, कालिंदीपुर, कटरा, चौक, जीरो रोड, जॉनसेनगंज, राजापुर, राजरूपुर, झलवा, फाफामऊ, नैनी, झूंसी आदि इलाकों में सभी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही।
मंदिरों के बाहर फूल-माला की दुकानों पर भारी भीड़ रही। भगवान शिव के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने भी भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यमुनानगर में लालापुर स्थित मनकामेश्वर मंदिर में तीसरे सोमवार को शिव जलाभिषेक करने भक्तों की भीड़ लगी रही। इस दौरान पुलिस प्रशासन के सहयोग में क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के मंडल अध्यक्ष प्रयागराज परवेज आलम आलम समाजसेवी मुकेश द्विवेदी पत्रकार मोहम्मद आरिफ जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी
अशोक यादव राजेश कुशवाहा संस्था के मेंबर पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial