Breaking News

जनेश्वर मिश्र जी की जयंती पर अखिलेश ने किया नमन

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी चिंतक पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र जी की जयंती आज प्रदेश भर में समाजवादी पार्टी के कार्यालयों में सादगी से मनाई गई। राजधानी लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क गोमतीनगर, में श्री अखिलेश यादव ने उनकी आदम कद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र जी ने पूरा जीवन समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने गैर बराबरी और जातीय भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने किसान, मजदूर, शोषित, वंचित हर वर्ग के लोगों के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए आवाज उठाई। उनका पूरा जीवन संघर्ष का रहा। वे केन्द्रीय मंत्री रहे, ऊचांईयों पर पहुंचने के बाद भी उनका जीवन बेहद सादा और सरल रहा। दिल्ली में अपने घर के बाहर उन्होंने लोहिया के लोग नाम से तख्ती लगायी थी। 5 अगस्त को उनके जन्मदिन पर पूरे देश प्रदेश से लोग उन्हें बधाई देने के लिए उनके दिल्ली स्थित घर पहुंचते थे।

 

आज के पुष्पांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी, श्याम लाल पाल, आर.के. चौधरी, तारकेश्वर मिश्र, मीना तिवारी, (स्व0 जनेश्वर मिश्र जी की बेटी), अम्बिका चौधरी, श्रीमती मीरा वर्धन, रविदास मेहरोत्रा, जयप्रकाश अंचल, अरविन्द कुमार सिंह, डॉ0 राजपाल कश्यप, उदयवीर सिंह, विजय बहादुर यादव, सीएल वर्मा, प्रो0 बी. पाण्डेय, सहित दीपक देश रंजन, फखरूल हसन चांद, देवेन्द्र सिंह जीतू, विजय सिंह, राम सागर यादव, जयसिंह जयंत, यामीन खान, फाकिर सिद्दीकी, मुकेश शुक्ला, सुशील दीक्षित, सोनू कनौजिया, आदर्श सिंह, प्रदीश शर्मा, आलोक त्रिपाठी, रूबी श्रीवास्तव, अरविन्द गिरी, राम करन निर्मल, विनीत कुशवाहा, अनीस राजा, मोहम्मद शकील नदवी, मोहम्मद एबाद, दीपक दीप चौरसिया, अंशू केडिया, पायल सिंह, शब्बीर खान, मनोज पाल, राजेन्द्र मौर्य, मोहम्मद रईस, प्रमोद यादव पहलवान, फिरोज खान, मनीष यादव, कुलदीप यादव, अवधेश कश्यप, चिंता यादव, आद्या शंकर यादव, दिनेश कनौजिया, तारा चंद, सर्वेश अम्बेडकर, कृष्ण मुरारी, गजेन्द्र मिश्र, श्यामकृष्ण गुप्ता, देवेन्द्र सिंह लता जायसवार, हिना कुरैशी, वंदना चतुर्वेदी, शगुन त्रिपाठी, शाहीन, शहनाज, नरगिस, रजिया बेगम, फरहाना, नईमा बानो, शबीना खान, शमसाद खान, सुधा जायसवार, ज्योति, विजय लक्ष्मी, विद्या यादव, आरएन यादव, विमला बहादुर, डॉ0 सुषमा, अनिता श्रीवास्तव, रवि यादव, रेनू वर्मा, अक्षय सिंह, नीरज यादव, नील सिंह, हरीभरी, कशिश, फिदा, दीपा, मोहिता, सोनू यादव, प्रमिला यादव, मुन्नी पाल, मगरूब कुरैशी, कुलदीप यादव, वीरेन्द्र कुशवाहा, सागर धानुक, प्रमोद यादव पहलवान, भगीरथ यादव, अमिताभ यादव, इरशाद अहमद गुड्डू, दिवाकर यादव, सनी कनौजिया, प्रवेश कुमार, हरीश चौरसिया, अरूण यादव, शिवशंकर यादव, अनुपम श्रीवास्तव, मुन्ना यादव, दान बहादुर मधुर, सचिन श्रीवास्तव, महिला शर्मा, सीमा तिवारी, राम नरेश यादव, पवन प्रधान, अपर्णा सिंह, शुभांगी द्विवेदी, शकील उर्फ बबलू खान, नावेद अहमद, मनोज यादव, दिलीप कमलापुरी, संदीप यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट लखनऊ में भी श्री जनेश्वर मिश्र जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। पूर्व सांसद श्री उदय प्रताप सिंह, श्री राजेन्द्र चौधरी, डॉ0 मधु गुप्ता ने भी श्री मिश्र जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर सर्वश्री श्रीमती मीना तिवारी पुत्री श्री जनेश्वर मिश्र जी, तारकेश्वर मिश्रा (भाई), डॉ0 राजपाल कश्यप, अरविन्द कुमार सिंह, अनुराग भदौरिया, मनीष यादव, रामवृक्ष सिंह यादव, रामेश्वर सिंह, नईमुल हसन, राजेश यादव, सुनील सिंह साजन ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial