Breaking News

अशोक गौतम की हुई बहाली, बसपा प्रमुख ने तीन मंडल का बनाया मुख्य सेक्टर इंचार्ज

0 0

रिपोर्ट – परवेज आलम 

गौतम की पार्टी में बहाली और मुख्य सेक्टर इंचार्ज बनाए जाने पर बसपाईयों ने दी बधाई

प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया बहन सुश्री मायावती ने लोकसभा चुनाव में बसपा को अर्श से फर्श पर आने और बसपा का वोट प्रतिशत तेरह से घटकर नौ प्रतिशत पर आने और एक भी सांसद न जीतने पर पूरे उत्तर प्रदेश को छः मुख्य सेक्टर में बांटकर बसपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों को लगाकर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दिया है। इधर प्रयागराज मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी रहे पूर्व राज्य मंत्री अशोक गौतम का ओहदा बढ़ाकर बहनजी ने उन्हें लखनऊ, झांसी और चित्रकूट मंडल का मुख्य सेक्टर इंचार्ज की जिम्मेदारी देकर संगठन के ढांचे में जो अमूलभूत परिवर्तन किया था उससे बसपा कार्यकर्ताओं में एक उम्मीद जागी थी। किन्तु बहनजी द्वारा लिए जा रहे समीक्षा बैठको में प्रयागराज मंडल के कुछ मुख्य मंडल इंचार्जों ने अशोक गौतम की शिकायत करी थी कि अशोक गौतम बसपा के पूर्व मंत्री रहे इंद्रजीत सरोज से मिलकर कौशाम्बी लोकसभा सीट पर डमी प्रत्याशी शुभ नारायण को उतारे थे। सोमवार को दिल्ली स्थित केन्द्रीय कार्यालय पर बसपा प्रमुख बहनजी से मिलकर अशोक गौतम साक्ष्य सहित अपनी बात रखने में सफल रहे। बहनजी ने सेक्टर -3 जिसमे कानपुर, झांसी और चित्रकूट मण्डल आते है। अब सेक्टर तीन के अंतर्गत आने वाले कानपुर, झांसी और चित्रकूट मंडल का मुख्य सेक्टर इंचार्ज के रूप में अशोक गौतम संगठन का काम देखेंगे। अशोक गौतम संगठन का काम मुख्य सेक्टर इंचार्ज मुकेश अहिरवार और हेमन्त प्रताप सिंह और बौद्ध प्रिय गौतम के साथ संगठन का काम करेंगे। आगामी आने वाले विधानसभा आम चुनाव 2027 के मद्देनजर बहनजी ने संगठन की मुख्य जिम्मेदारी दी है। उत्तर प्रदेश को जिन छः मुख्य सेक्टरों में बांटकर बहनजी जिन्हें मुख्य सेक्टर इंचार्ज की जिम्मेदारी वरिष्ठ बसपा नेताओं को दी है यदि इनका ठहराव विधानसभा चुनाव तक के लिए होता है तो पार्टी के लिए शुभ संकेत माना जायेगा।
अशोक गौतम की पार्टी में बहाली और कानपुर, झांसी और चित्रकूट मंडल का मुख्य सेक्टर इंचार्ज बनाये जाने पर पूर्व जिलाध्यक्ष आरबी त्यागी, राजेश पासी, प्रवीण भारती, डा. एसपी सिद्धार्थ, प्रेम चन्द्र निर्मल, अतुल कुमार टीटू, रामबृज गौतम, रमेश गौतम, प्रवीण गौतम, घनश्याम सिंह पटेल, ज्ञान सिंह पटेल, चिंतामणि वर्मा, साबिर सिद्दीकी, एलके अहेरवार, गुलाब चौधरी, अभिषेक आजाद, अवधेश गौतम, अभय राज सिंह, राकेश पासी बड़े घराना, समरजीत चौधरी, शंकर भारती, मनोज कुशवाहा, अजय कनौजिया, जीडी गौतम आदि कार्यकर्ताओ ने बधाई दी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
0Shares

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published.