Breaking News

बहराइच : अफसर ने दफ्तर में मनाई मैरिज एनिवर्सरी

Spread the love

रिपोर्ट – जुनैद खान 

उत्तर प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में विभागीय दिशानिर्देशों की कैसे अवहेलना हो रही है, इसका नजारा बहराइच में देखने को मिला. यहां साहब ने ऑफिस में ही धूम धड़ाके के साथ मैरिज एनिवर्सिरी मनाई और इसके फोटो वायरल होते ही हड़कंप मच गया….

वाकया जिला समाज कल्याण अधिकारी के दफ्तर का है, जहां उन्होंने दफ्तर में मैरिज एनिवर्सरी की पार्टी मनाई. इस VIP कल्चर में नियमों की खुल्लमखुल्ला धज्जियां उड़ाई गईं. उत्तर प्रदेश सरकार के शासकीय दिशानिर्देशों की अधिकारी ने परवाह नहीं की. जिला समाज कल्याण अधिकारी रमा शंकर गुप्ता के लिए भारी भरकम केक मंगवाया गया. वहां भरी महफिल में उन्होंने केक काटकर अपनी शादी की सालगिरह मनाई. दफ्तर में गिफ्ट देकर सालगिरह की बधाई देने का दौर भी चला. दफ्तर में मनाई गई मैरिज एनिवर्सरी की फोटो भी जिला समाज कल्याण अधिकारी ने खुद सोशल मीडिया में पोस्ट की. थोड़ी ही देर में ये फोटो वायरल भी हो गईं. अब सवाल उठ रहे हैं कि सरकारी विभाग क्या निजी समारोहों का गेस्टहाउस या मैरिज लॉन है या जनता की समस्याएं सुलझाने का केंद्र.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial