Breaking News

भांग की दुकान पर गांजा बेचने की वीडियो हुआ वायरल

Spread the love

रिपोर्ट – परवेज आलम

 घूरपुर के गौहनिया पुलिस चौकी से चंद कदम दूर स्थित भांग की दुकान की है वीडियो क्लीपिंग

घूरपुर। बुधवार के दिन एक सरकारी भांग की दुकान पर गांजा की पुड़िया बेचे जानें की एक वीडियो क्लीपिंग इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई तो स्थानीय थाना सहित भांग की दुकान संचालकों में खलबली मच गई।

बताया जाता है कि उक्त वीडियो क्लीपिंग घूरपुर क्षेत्र के गौहनिया पुलिस चौकी से चंद कदम दूर सरकारी भांग की दुकान की है जहां पर दो युवक और बुजुर्ग गांजे की पुड़िया मांगते हैं। और दुकानदार मेज के नीचे से छोटी छोटी गांजे की पुड़िया निकाल कर देता है सभी बारी बारी लेकर चले जाते हैं। सोशल मीडिया पर आरोप लगाया गया है कि गौहनिया चौकी से चंद कदम दूर इस तरह की हरकत बगैर पुलिस की मिलीभगत से नही की जा सकती। वहीं घूरपुर, इरादतगंज, जसरा, कर्मा के भी सरकारी भांग की दुकानों पर खुलेआम गांजा बेचने का काम किया जाता है। गौहनिया सरकारी भांग की दुकान को गांजे की थोक विक्रेता बताया जा रहा है। आरोप है कि उक्त दुकान से ही क्षेत्र के अन्य दुकानों पर स्कूल के ड्रेस में एक युवक कभी स्कूटी से तो कभी सायकिल से सप्लाई करता है। आरोपित है कि आबकारी विभाग सहित स्थानीय पुलिस की मिलीभगत के चलते इस तरह की गैरकानूनी काम खुलेआम किया जा रहा है। जिससे लत से युवक और मजदुर वर्ग पड़कर अपना जीवन वरवाद कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से उक्त दुकानों के खिलाफ़ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial