Breaking News

बाघ के हमले बाल बाल बच्चे पिता – पुत्र

Spread the love

बाघ के हमले बाल बाल बच्चे पिता – पुत्र
खबर बहराइच जिले से है , जहाँ बीते शुक्रवार को कतर्नियाघाट रेंज के सदर बीट अंतर्गत चमन चौराहा से कैलाशपुरी जाने वाले नहर मार्ग पर आरिफ पुत्र शुबराती उम्र 35 वर्ष तरबूज बेचकर अपने घर ढकेरवा नानकार जा रहा था ….तभी कैलाशपुरी पावर हाउस से 200 मीटर पहले सरयू नहर में पानी पी रहा बाघ जैसे ही वापस नहर पर चढ़ने लगा इस दौरान आरिफ अपना डनलप लेकर पहुंच गया . आरिफ ने बताया बाघ ने बायें साइड में बंधे बैल पर हमला कर दिया . हमले के दौरान आरिफ शोर मचाने लगा और बैल डनलप से रस्सी तोड़ के जंगल की ओर भाग गया . आरिफ चिल्लाता हुआ जंगल की तरफ गया , तभी आरिफ को चिल्लाता हुआ देख आरिफ के दो बच्चे भी कैलाशपुरी गांव की तरफ चिल्लाते हुए भागने लगे . किसी तरीके से ग्रामीणों की मदद से आरिफ ने बाघ से अपने बैल को बचाया ..उसके बाद जब आरिफ डनलप पर पहुंचा तो उसके दोनों बच्चे गायब मिले फिर एक बार ग्रामीणों की मदद से आरिफ ने जंगल में बच्चों को ढूंढना शुरू किया. तभी कैलाशपुरी के निवासी किसी व्यक्ति ने बताया कि आपका बच्चा सुरक्षित है और मार्केट में मौजूद है . तब पिता आरिफ ने राहत की सांस ली इस हमले से पिता पुत्र काफी दहशत में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial