Breaking News

सच्चा प्यार करते हो तो मर कर दिखाओ ….प्रेमिका के कहने पर फंदे पर झूला प्रेमी

Spread the love

सच्चा प्यार करते हो तो मर कर दिखाओ ….प्रेमिका के कहने पर फंदे पर झूला प्रेमी
यूपी के बांदा में एक सुसाइड के मामले ने सबको हैरान कर दिया है… यहां एक प्रेमी युवक ने प्रेमिका के कहने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है…. पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया ….पुलिस ने मृतक के पास से पांच पन्ने का सुसाइड नोट भी बरामद किया है….
दरअसल मामला बिसंडा थाना इलाके बिलगांव का है, जहां गांव निवासी पारस गुप्ता ने शनिवार को बंद कमरे में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया ….जानकारी होने पर बिसंडा पुलिस मौके पर पहुंची…. मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है ….जिसमे लिखा था की “उसकी प्रेमिका ने कहा था की मुझसे प्यार करते हो तो मर कर दिखाओ.तभी मै समझूंगी की तुम मुझसे सच्चा प्यार करते हो” छह पन्ने के सुसाइड नोट में युवक ने अपना दर्द बयां किया है। युवक ने सुसाइड ने ये भी कहा है कि जिस लड़की के लिए मैं अपनी जान दे रहा हूं उसको छोड़ना मत… जानकारी के मुताबिक पारस का लगभग तीन महीने से रिश्तेदारी में आने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके बाद प्रेमिका के कहने पर प्रेमी ने आत्महत्या की है।हालांकि अब युवक की मौत के बाद से पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है..!

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial