Breaking News

शत प्रतिशत मतदान के लिए युवाओं को आगे आना होगा – परवेज

Spread the love

 

प्रयागराज :- गोहानिया ।मतदान महादान हैं, मतदान के माध्यम से ही समाज, प्रदेश एवम देश का विकास संभव हों सकता हैं। प्रत्येक व्यक्ति का यह नैतिक कर्तव्य और अधिकार भी हैं कि अधिक से अधिक मात्रा में घरों से बाहर निकलकर मतदान करके एक अच्छी सरकार चुनने में अपना सहयोग प्रदान करें उक्त बातें क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के मंडल अध्यक्ष प्रयागराज परवेज आलम एवम जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी नें गौहनिया क्षेत्र के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न ग्रामसभाओं में युवाओं, छात्रों एवम ग्रामीणों से मतदान के प्रति जागरूक किये इस अवसर पर उन्होंने मतदान हेतु प्रोत्साहित करते हुए पोस्टर भेंटकर लोगों को शपथ दिलातें हुए यह बोले कि मतदान लोकतंत्र की आत्मा हैं, मतदान के माध्यम से ही देश को विकास एवम अमन के रास्ते पर प्रशस्त किया जा सकता हैं। मंडल अध्यक्ष परवेज आलम, जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी रक्तदान, बेटी बचाओं -बेटी पढ़ाओं अभियान, ठंड में कमल वितरण, वृक्षारोपण, पर्यावरण, जल संरक्षण, लॉकडाउन मैं सैनिटाइजर, मास्क बाट कर सामाजिक विषयों पर जागरूकता अभियान एवम कार्य करवा चुके हैं।इस अवसर पर क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के मंडल अध्यक्ष परवेज आलम, माइनॉरिटी अध्यक्ष राशिद हयात नें भी युवाओं से आगे आकर बड़े पैमाने पर लोगों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किये।उक्त अवसर पर राजकरन पटेल, अतुल यादव, रघु सोनकर, इफ्तिखार अहमद, मोसिम खान, मोहम्मद सैफी, महफूज अहमद, मोहम्मद आरिफ, समाजसेवी मुकेश द्विवेदी, अखिलेश त्रिपाठी, जमील खान आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial