होली और ईद भाईचारे के साथ मनाएं बिना किसी भेदभाव के : परवेज आलम
प्रयागराज गौहनिया यमुना नगर विकास खण्ड जसरा के गौहनिया बांदा रोड़ पर स्थित क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो आफ इंडिया के कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें होली और माहे रमजान को लेकर परिचर्चा हुई।
जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी ने कहा कि हम सब की नैतिक जिम्मेदारी बनती हैं कि होली और ईद जैसे पवित्र त्योहार को सरकार की गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाएं। आगे उन्होंने कहा कि भारतवर्ष त्यौहारों का देश है। हर एक त्यौहार का अपना एक सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व होता है। इन सारे त्यौहारों में होली ही एक त्यौहार है जो पौराणिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक के साथ-साथ आमोद-प्रमोद के लिये मनाया जाने वाला खुशियों का त्यौहार है। बुराई पर अच्छाई की विजय का, असत्य पर सत्य और शत्रुता पर मित्रता की स्थापना का यह पर्व विलक्षण एवं अद्भुत है। पुराने गिले-शिकवे भुला कर एक दूसरे के रंग में रंग जाने, हर्ष और उल्लास से एक दूसरे से मिलने और एक दूजे को आपसी सौहार्द एवं खुशियों के रंग लगाने के अनूठे दृश्य इस त्यौहार में मन को ही नहीं माहौल को भी खुशनुमा बनाते हैं। रंगों से ही नहीं, नृत्य गान, ढोलक-मंजीरा एवं अन्य संगीत वादक यंत्रों को बजा कर मनोरंजन करते हैं।
मंडल अध्यक्ष परवेज आलम ने कहा कि हम अपने क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो आफ इंडिया के समस्त मेम्बर्स और पदाधिकारियों से निवेदन हैं कि होली पर्व पर और ईद के त्योहार पर कहीं भी किसी भी तरह से असामाजिक कार्य हों रहा है तो तुरंत पुलिस को सूचना दे जिससे किसी भी प्रकार की समाज में बुराई ना होने पाएं।हम हमारी पुरी टीम की तरफ से सभी देश वासियों को होली और ईद के पवित्र पावन पर्व पर ढेर सारी मंगल शुभकामनाएं देते हैं।
बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष परवेज आलम, राजकरन पटेल, अतुल यादव, राशिद हयात, राजेश कुशवाहा,अशोक यादव,शेख तनवीर अहमद, अविनाश सोनकर, विकास सिंह, मोहम्मद आरिफ, मोसीम ख़ान इस दौरान मेंबर, पदाधिकारी और पत्रकार सामिल रहे
