यूपी के बांदा में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध नशे की खेप बरामद किया है….साथ ही 5 अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. पकड़े गए तस्कर उड़ीसा से मध्यप्रदेश के रास्ते ट्रक में यूरिया कंटेनर के बीचो बीच गांजा रखकर रखकर बांदा सहित आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे, लेकिन इस बार दांव उलटा पड़ गया …नशे के सौदागर कुछ कर पाते ..उससे पहले पुलिस ने ने उन्हें धर दबोचा…..इनके कब्जे से 6 कुंतल …20 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है…. जिसकी अनुमानित कीमत बाजार में 3 करोड़ से ज्यादा है…. पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है…. एसपी ने पुलिस टीम को 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की है….साथ ही पकड़े गए आरोपियों की संपत्ति जपत करने के आदेश दिए हैं…. एसपी का कहना है कि इनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी.
दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग उड़ीसा से मध्यप्रदेश के जंगलों के रास्ते ट्रक में अवैध नशे की खेप लेकर बेचने जा रहे हैं, सूचना मिलते ही एसपी ने एसओजी और थाना पुलिस को घेराबंदी करने के आदेश दिए, पुलिस ने गिरवां थाना क्षेत्र के पतौरा मोड़ के पास बिक्री करने की योजना बना रहे थे, उसी दौरान धर दबोचा. पुलिस ने मौके से 5 आरोपियो को गिरफ्तार किया है…..पकड़े गए आरोपियों में एक झांसी, एक अलीगढ़, एक हमीरपुर और दो बांदा के रहने वाले हैं, इनके खिलाफ पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं.
