Breaking News

जब बहन का रेप करने में हुआ नाकाम तो जला दिया ज़िंदा

Spread the love

गलत काम न करने देने पर मौसेरे भाई ने अपनी बहन को पेट्रोल डालकर ज़िंदा जलाया, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस टीम जांच में जुटी

यूपी के बांदा में एक शर्मनाक वारदात सामने आई है, जहां मौसेरे भाई ने बहन के साथ अश्लीलता करने की कोशिश की, बहन ने विरोध किया, तो भाई कामयाब नही हुआ, जिससे उसने पेट्रोल डालकर ज़िंदा जला दिया, देखते ही देखते महिला आग का गोला बन गयी. उसने किसी तरह नाले में कूदकर अपनी जान बचाई, इसी बीच आरोपी मौसेरा भाई जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया. परिजनों ने बुरी तरह झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है.
DSP राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि आज थाना कोतवाली नगर में सूचना मिली कि पल्हरी गांव में एक महिला जो तीन बच्चों की मां है, उसके सगे मौसेरे भाई रामबाबू ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी है, महिला जान बचाने के लिए पास के एक नाले में कूद गई. जिसे निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल बांदा लाया गया, जहाँ उसका इलाज किया जा रहा है, मामले में कई दर्ज किया जा रहा है, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं, जल्द ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial