अवैध सम्बन्ध में तीसरे सख्स की इंट्री… फिर पत्नी ने BF संग मिलकर पति की ईंट से सिर कुचलकर कर दी हत्या, दोनो गिरफ्तार
यूपी के बांदा में एक महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी, इतना ही नही पहले उस महिला ने प्रेमी संग साथ बैठाकर शराब पिलाई, इसके बाद ईट से सिर कुचलकर हत्या कर दी और शव कनवारा गांव के जंगल मे फेक दिया. जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया और मृतक के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की तो जांच में सनसनीखेज खुलासा सामने आया है. पुलिस ने कथित पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
शिवराज ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव में एक रिक्शा पलटा हुआ पाया गया था, एक क्षत विक्षत शव भी मिला था, शव की पहचान कराकर पोस्टमार्टम कराया गया है. जांच में पता कि रेखा नाम की महिला और आशीष नाम का युवक को गिरफ्तार किया गया है, इन्होंने घटना स्वीकार की है. आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
