Breaking News

तेज रफ्तार बस ने अचानक लगाई ब्रेक, पीछे से भिड़ी बोलेरो

Spread the love

 रिपोर्ट – जुनैद खान 

स्मार्टफोन वितरण में जा रही आधा दर्जन छात्राएं हुई घायल

जनपद के मिहीपुरवा-बिछिया मार्ग पर यात्रियों से भरी निजी बस ने तेज रफ्तार में अचानक ब्रेक लगा दी इस दौरान पीछे से आ रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर बस में भिड़ गई। जिससे वोलेरो में सवार आधा दर्जन छात्राएं घायल हो गई।

जनपद बहराइच के कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र अंतर्गत मिहीपुरवा-बिछिया मार्ग पर बलछा वन बैरियर के समीप आज सुबह प्राइवेट बस UP 15 DT 9889 व बोलेरो UP 31 BB 2019 का पीछे से टक्कर हो गई। बिछिया से बहराइच जा रही प्राइवेट बस चालक ने तेज रफ्तार में अचानक ब्रेक लगा दी इस दौरान पीछे से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर बस में भिड़ गई। हादसे में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हादसे में चालक समेत उसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस मौके से फरार हो गई। बोलेरो से यात्रा कर रहे पवन कुमार ने बताया कि वह सुजौली क्षेत्र के जयश्री पुरवा बड़खडिया के रहने वाले हैं वह और उनके व उनके आसपास गांव की आधा दर्जन छात्राएं पूजा, अंशिका, रीमा, पूनम, चिंता, रंजू व सशी स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में स्मार्टफोन लेने के लिए बहराइच जिला उद्योग कार्यालय जा रही थी। घटना की सूचना छात्राओं ने कोतवाली पुलिस को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial