Breaking News

गंगा मां को स्वक्ष रखनें के लिए गौरव भारत समिति के सदस्यों ने की बैठक

Spread the love

गंगा मां को स्वक्ष रखनें को लेकर गौरव भारत समिति के सदस्यों ने बैठक कर सफाई अभियान चलाएं जाने पर की परिचर्चा

मां गंगा, मां यमुना, जैसी पवित्र नदियां हमारे राष्ट्र की धरोहर:राम जतन पाल संस्थापक गौरव भारत समिति

प्रयागराज द्वाबा झलवा चौराहे पर गौरव भारत समिति के तत्वावधान में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें गंगा सफाई अभियान चलाएं जाने पर विषेष बल दिया गया।
गौरव भारत समिति के संस्थापक रामजतन पाल ने कहा कि मां गंगे की पवित्रता में कोई विश्वास नहीं करने जाता, मगर मां गंगे के चरणों के निकट पहुंच जाने पर अनायास, वह विश्वास पता नहीं कहां से आ जाता हैं, आगे उन्होंने कहा कि लोग सरकार से प्रश्न पूछने से पहले,आप खुद से प्रश्न करें कि क्या आप आप कोई ऐसा कार्य करते हैं जिससे मां गंगा का जल दूषित होता है? अगर उत्तर “ना” हो तो फिर सरकार से प्रश्न करें। ज़िन्दगी की रफ्तार को कुछ समय के लिए लगाम दो, सुकून कभी चाहिए तों मां गंगा की गोद में आराम लों।
बैठक में समिति के संस्थापक रामजतन पाल,अगम लाल पाल, अफ़सर अली, राजेश चतुर्वेदी, लवकुश सिंह, प्रवीण पाल, आनंद पाल, परमेश कुमार, और तमाम समिति के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial