Breaking News

बी एल पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित की गई सांस्कृतिक कार्यक्रम

Spread the love

रिपोर्ट – परवेज आलम 

घूरपुर। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर स्कूल कालेजों में बाल दिवस के रूप में मनाया गया। क्षेत्र के पूरेखगन गांव स्थित बी एल पब्लिक इंटर कॉलेज में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। शिक्षकों सहित बच्चों ने चाचा नेहरू और मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हे याद किया। कॉलेज के संचालक पुष्पराज सिंह और प्रबंधक नागेंद्र सिंह ने चाचा नेहरू के जीवनी की विस्तृत जानकारी दी। खेलकूद प्रतियोगिता के साथ निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। और बच्चों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial