Breaking News

डब्लू डब्लू एफ ने महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों के आजीविका हेतु बैठक का किया आयोजन

Spread the love

रिपोर्ट – जुनैद खान 

बहराइच :- दिनांक २९ अक्तूबर २०२३ को ग्राम फकीरपुरी में महिला स्वय सहायता समूह की सदस्यों के आजीविका हेतु एक बैठक का आयोजन डब्लू डब्लू एफ इंडिया के सौजन्य से किया गया इस कार्यक्रम के बारे में डब्लू डब्लू एफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी श्री दबीर हसन ने बताया की जंगलों के किनारे थारू जनजाति की महिलाओं में पारंपरिक हुनर होता है उसका सदुपयोग आय अर्जन में किया जा सकता है जिससे उनकी गरीबी दूर होगी तथा परिवार का विकास होगा उनके आर्थिक विकास होने से वनों पर निर्भरता कम होगी इस कार्य की निरंतरता और उत्पादों के बिक्री हेतु ईको विकास समिति से जोड़कर विस्तार दिया जाएगा। विगत माह आजीविका हेतु प्रस्ताव को ध्यान में रखते हुए और आवश्यकता आंकलन की रिपोर्ट में हस्तशिल्प का कार्य प्रमुखता से उभर कर आया था । रिसोर्स पर्सन के रूप में श्री चंदन मिश्र वरिष्ठ परियोजना अधिकारी समुदाय , दुधवा नेशनल पार्क तथा डॉ. गरिमा, सीनियर डिज़ाइनर, मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल, लखनऊ ने महिलाओं के कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारित किया ।
डॉ. गरिमा ने महिलाओं से बात करने के बाद बताया की इनको पास हुनर की कोई कमी नहीं है इनको डिजाइनिंग हेतु दो सप्ताह के प्रशिक्षण की जरूरत है जिसके पश्चात यह अपने उत्पादों को आकार दे सकती हैं । उन्होंने महिलाओं द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प उत्पाद को देखा और सराहना किया।
बैठक में ग्राम प्रधान फकीरपुरी माधुरी देवी, सविता, फूलनदेवी, श्यामप्रकाश व इको विकास सदस्य श्री कृष्ण वंश और फील्ड सहायक मंसूर अली उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial