Breaking News

आजमगढ़: नारी शक्ति संस्था ने आयोजित किया डांडिया नृत्य

Spread the love

नारी शक्ति संस्थान द्वारा नारी शक्ति डांडिया महोत्सव-2023 वर्ष 14 का आयोजन शहर के सिधारी स्थित मंगलम होटल में देर शाम हुआ। जिसका शुभारंभ श्रीमती सुशीला मिश्रा,नीतू सिंह एवम संरक्षक मंडल द्वारा माता रानी की आरती एवम पदाधिकारियों द्वारा नव दुर्गा का पूजन वैदिक रीति से कर किया गया,वैदिक गुरु उषा शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष विदुषी अस्थाना एवम संचालन अंशु अस्थाना द्वारा किया गया।
“ये जंगल के राजा मेरी मैया को लेके आज“, हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम…..माता रानी के गीतों से एक बार डांडिया नृत्य जो शुरू हुआ तो देर रात्रि तक माता रानी के गीतों से पूरा क्षेत्र गुजांयमान रहा। महोत्सव में नव दुर्गारूप की साज-सज्जा में बच्चियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महोत्सव को संबोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष विदुषी अस्थाना ने कहा कि संस्था द्वारा विगत 14 वर्षो से नारी शक्ति डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य भारतीय सभ्यता एवम संस्कृति के संवर्धन के साथ साथ पूरे विश्व में सुख,समृद्धि,शांति एवम ऊर्जा शक्ति का प्रवाह हो,आगे भी संस्था भारतीय संस्कृतिक के  संर्वद्धन के लिए कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र नव दुर्गा पूजन, डांडिया समूह नृत्य, डांडिया नृत्य प्रतियोगिता एवम डांडिया रुप सज्जा प्रतियोगिता रही। डांडिया महोत्सव में आयी हुई समस्त अतिथियों का सम्मान संस्था की अध्यक्ष विदुषी अस्थाना व सचिव डॉ पूनम तिवारी द्वारा मांगटीका पहनाकर व बैज लगाकर किया गया।
निर्णायक की भूमिका में ऋचा जायसवाल, पूजा राय एवम डॉ अमन पांडेय रही। सभी विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया
अंत मे सचिव डॉ पूनम तिवारी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया ।
महोत्सव में नारी शक्ति संस्थान की समस्त सदस्य,पदाधिकारी डॉ नेहा दुबे,पूनम यशपाल सिंह,ममता राय,प्रतिभा पाठक,अनिता श्रीवास्तव,रश्मि डालमियां,आभा अग्रवाल,डॉ प्रीति गुप्ता,अर्चना श्रीवास्तव,नीतू सौम्य एवम संरक्षक अर्चना वत्सल,मंजू उपाध्याय,सुधा तिवारी,दीपशिखा पांडेय,रानी अनामिका सिंह आदि नारी शक्तियां मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial