Breaking News

आज़मगढ़ : हरैया खंड शिक्षा केंद्र पर 116 विद्यालय के 227 शिक्षकों को टैबलेट हुआ वितरित।

Spread the love

आज़मगढ़ : हरैया खंड शिक्षा केंद्र पर 116 विद्यालय के 227 शिक्षकों को टैबलेट हुआ वितरित।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया खंड शिक्षा केंद्र पर समारोह पूर्वक टैबलेट वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमे 116 विद्यालय के 227 शिक्षकों को टैबलेट  वितरित किया गया।

बता दे कि हरैया खंड शिक्षा केंद्र पर समारोह पूर्वक टेबलेट वितरण के कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया । इस दौरान भाजपा नेता संतोष सिंह टीपू , हरैया प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह व हरैया प्रधान प्रतिनिधि अतुल राय का माल्यार्पण व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। टेबलेट वितरण कार्यक्रम में 116 विद्यालय के 227 शिक्षकों को प्रति विद्यालय दो-दो टेबलेट एक टैबलेट प्रधानाध्यापक एक टैबलेट वरिष्ठ सहायक शिक्षक को वितरित किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रविता राव,  संतोष सिंह टीपू प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह व अतुल राय ने टेबलेट वितरित किया । वहीं रविता राव ने अपने संबोधन में कहा कि टेबलेट वितरण सरकार की एक सराहनीय पहल है जिससे विद्यालय के शिक्षकों को खंड शिक्षा केंद्र व जनपद मुख्यालय की भागदौड़ कम होगी, उन्होंने बताया कि हरैया खंड शिक्षा क्षेत्र में 14 तकनीकी सहायकों के द्वारा टैबलेट से जुड़ी जानकारी व प्रशिक्षण बीआरसी पर तकनीकी सहायकों के द्वारा दी जाएगी।  वहीं विद्यालय के अध्यापक उपस्थित पंजिका, छात्र उपस्थिति पंजिका, एमडीएम, आय-व्यय पंजिका, पत्र व्यवहार सहित 14 रजिस्टर डिजिटल किए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बनकटा सुनीता यादव ने की वहीं संचालन कांत किशोर दुबे ने किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial