Breaking News

महिलाओं को मिला मंच, जमकर हुई खरीदारी

Spread the love

रिपोर्ट – परवेज आलम 

महिला कुटीर उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन, महिलाओं ने लगाए स्टॉल

प्रयागराज : महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए आज रविवार को वात्सल्य परिसर में महिला कुटीर उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। BJP महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ. कीर्तिका अग्रवाल के संयोजन में महिलाओं को एक ऐसा मंच दिया गया जिसमें महिलाओं ने खुद से निर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाए। महिलाओं, बच्चों के साथ साथ खाने पीने तक के स्टॉल लगाए गए थे। करीब 80 स्टॉल पर देर शाम तक खरीदारी हुई।
मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य आयकर आयुक्त डॉ .शिखा दरबारी ने फीता काटकर इस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। डाॅ. शिखा ने कहा, महिला समन्वय की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी के जरिए ऐसी महिलाओं को एक मंच मिलता है जो खुद से निर्मित उत्पादाें की बिक्री के साथ साथ ब्रांडिंग भी कर सकती हैं।
आयोजक डॉ. कीर्तिका ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को आत्मनिर्भर बढ़ाने और उन्हें स्वराेजगार से जोड़ने की लगातार पहल कर रहे हैं। इसी क्रम में यह प्रदर्शनी कहीं न कहीं महिलाओं के लिए हितकारी होगा। खास बात यह है कि यहां स्टॉल लगाने के लिए महिलाओं से कोई शुल्क नहीं लिया गया।

“कानाफूसी टिकिया” और “चुगली चाय” की डिमांड
यहां लगी प्रदर्शनी के सभी स्टॉल की अपनी एक अलग खूबी रही। सिविल लाइंस की चाट बकैती स्टॉल पर चाट और फुल्की खाने वालों की भीड़ लगी रही। इस स्टॉल पर “कानाफूसी टिकिया” और “चुगली चाय” की डिमांड सबसे ज्यादा रही। यहां शिखा खन्ना बड़े चाव से लोगों को स्पेशल डिश उपलब्ध कराने में जुटी रहीं।
सतगुरु स्वयं सहायता समूह के स्टॉल पर महिलाओं द्वारा निर्मित अचार भी खूब पसंद किया गया। “हुनर” नाम से लगे स्टॉल पर महिलाओं ने हियरिंग आदि की खरीदारी की। इस प्रदर्शनी में वर्षा शाक्य के स्टॉल पर गजब की कलाकारी दिखी। वर्षा ने अपने हाथों से सुंदर तस्वीरों को उकेरा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बनाई गई पेंटिंग को सभी ने सराहा।
इनकी रही उपस्थिति
यहां माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्य कांत शुक्ल, भाजपा प्रशिक्षण वर्ग के प्रदेश सह संयोजक डॉ. शैलेश पांडेय, व्यापारी नेता लालू मित्तल, आकांक्षा सोनकर, वंदना सिंह, प्रिया कैथवास, सूर्यकांत त्रिपाठी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial