Breaking News

पुलिस अधीक्षक द्वारा नवनिर्मित थानाध्यक्ष कक्ष का उद्घाटन किया गया

Spread the love

रिपोर्ट – जुनैद खान 

नवाबगंज बहराइच,पुलिस अधीक्षक बहराइच प्रशान्त वर्मा द्वारा थाना नवाबगंज का औचक निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, मेस व परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया गया। इस दौरान थाना परिसर में नवनिर्मित थानाध्यक्ष कक्ष का उद्घाटन कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वहीं थाने में बने महिला आरक्षियों के जरजर आवास को भी देखा और उसे मरम्मत करने के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधानों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली । इस दौरान उन्होंने बताया कि थाने की व्यवस्था ठीक ठाक है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक को नन्ही बालिका अदिति राय ने राधा कृष्ण का चित्र भेंट कर सम्मानित किया ।इस दौरान सीओ नानपारा, राहुल पांडेय, थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय,बेचेलाल जयसवाल, रिंकू सिंह, अतुल कुमार सिंह, आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial