महाशिवरात्रि पर्व पर मेधावी 27 छात्राओं को मिला तोहफा

फतेहपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर बल्दीधाम कोढ़ई स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जलाभिषेक, रूद्राभिषेक व सुन्दर कांड पाठ का आयोजन किया गया। तत्पश्चात 27 मेधावी छात्राओं को तोहफा मिला। जिसमें पूरे वर्ष की फीस का चेक पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
ओमराज फाउंडेशन के तत्वाधान में बल्दीधाम ग्राम कोढ़ई में स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में ग्राम महोत्सव का आयोजन हुआ। प्रातःकाल से ही जलाभिषेक, रूद्राभिषेक व सुन्दर कांड, हवन पूजन व दोपहर एक बजे से प्रसिद्ध आल्हा गायक स्व. लल्लू बाजपई की शिष्या शीलू राजपूत ने आल्हा गायन प्रारंभ किया। जैसे ही रानी झांसी की वीरगाथा का बखान किया गया तो उपस्थित श्रोताओं में शक्ति व चेतना का संचार होने लगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, जिला संघ चालक राम प्रकाश, विभाग प्रचारक सर्वेश, विभाग कार्यवाह ज्ञानेंद्र सिंह, सह विभाग कार्यवाह कृष्ण स्वरूप, जिला प्रचारक योगेश, जिला कार्यवाह प्रदीप, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा संतोष सिंह राजू, ब्लाक प्रमुख हसवा विकास पासवान, जिलाध्यक्ष बीएमएस विष्णु वर्मा, सदस्य होम्योपैथी बोर्ड डा. शिव प्रसाद त्रिपाठी, आश्रम प्रमुख रामचंद्र मिशन देवेंद्र सिंह गौतम, पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन प्रमोद चौहान, एडीजीसी देवेंद्र भदौरिया, खंड कार्यवाह शिवपूजन ने तीन ग्राम सभाओं कोढ़ई, बिलंदपुर एवं कांधी की वर्ष 2022 की हाईस्कूल प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण 27 छात्राओं को ओमराज फाउंडेशन की ओर से पूरे वर्ष की फीस का चेक प्रदान किया गया। ग्राम महोत्सव का संचालन कर रहे फाउंडेशन के चेयरमैन राजेन्द्र सिंह रज्जू भइया ने कहा कि अपनी जन्मभूमि के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए छात्राओं को सम्मानित करके जो ऊर्जा मिलती है उससे फर्श से अर्श तक पहुंचाने की शक्ति प्रदान होती है। सम्मानित की गई छात्राओं में शिवानी, प्रतीक्षा गौतम, साधना देवी, पिंकी, शिखा देवी, दिव्या, नीतू गौतम, निक्की देवी, मनीषा देवी, शिवांशी, शालिनी साहू, जिज्ञासा, अनामिका पटेल, खुशी, मोहनी, ज्योति, अनीसा, आस्था पटेल, आकांक्षा देवी, महक मिश्रा, जूली देवी, शालिनी, काजल, सोहानी देवी, साक्षी देवी, वंदना देवी व सलोनी देवी शामिल हैं।

0Shares
Previous post यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल फरिहा में बीएड के बच्चों मिला स्मार्टफोन….
Next post महाशिवरात्रि पर बम भोले के जयकारों से गूंजा सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Our Visitor

0 1 7 8 6 2
Users Today : 2
Users Yesterday : 16
Users Last 7 days : 97
Users Last 30 days : 307
Users This Month : 89
Total Users : 17862
Views Today : 2
Views Yesterday : 24
Views Last 7 days : 161
Views This Month : 143