जयपुर : 83 बटालियन द्रुत कार्य बल/केंद्रीय रिजर्व पुलिस ने बटालियन केंपस रामगढ़ रोड जयपुर में 75वा स्वतंत्रता दिवस मुख्य अतिथि श्री विक्रम सहगल पुलिस महानिरीक्षक की उपस्थिति में श्री प्रवीण कुमार सिंह कमांडेड 83 बटालियन के नेतृत्व में कोविड-19 महामारी सुरक्षा संबंधित सभी दिशा निर्देशों के अनुपालन करते हुए बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री प्रवीण कुमार सिंह कमांडेंट ने बटालियन शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी.
क्वार्टर गार्ड पर सेरेमोनियल गार्ड से सलामी ली एवं राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया
श्री प्रवीण कुमार सिंह ने जवानों और अधिकारियों को स्वतंत्रा दिवस की शुभकामनाएं दी एवं देश की आजादी के बारे में विस्तृत व्याख्यान के साथ देश की आंतरिक/राष्ट्रीय सुरक्षा एवं देश हित में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए जवानों और अधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
देश हित में किए गए सहार नियर कार्यों के लिए अति विशिष्ट सेवा पथको और विशिष्ट सेवा पथको सहारनिय सेवा पदको ए वीरता पदको से अलंकृत अधिकारियों और जवानों के नाम पढ़कर सुनाए साथ ही बटालियन के जवानों को देश सुरक्षा के हित में इस तरह के कार्यों को करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस वर्ष केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों और जवानों को कुल 154 वीरता पथ को से अलंकृत किया गया जिसमें तीन शौर्य चक्र एक राष्ट्रीय वीरता पदक डेढ़ सौ वीरता पदक शामिल है कार्यक्रम के अंत में श्री प्रवीण कुमार सिंह ने बटालियन के सभी जवानों और अधिकारियों को पुन 75वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और मिठाईयां बांटी।
इस अवसर पर श्री विक्रम सहगल पुलिस महानिरीक्षक ने सराहनीय कार्यों के लिए इस बटालियन के पदक विजेताओं को पदको से अलंकृत कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष में बटालियन मुख्यालय पर पौधारोपण किया
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बटालियन मुख्यालय में अंतर समवाय मैत्री खेल वॉलीबॉल का आयोजन किया गया तथा विजेता टीम एवं खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया और शाम को बटालियन में बड़े खाने का आयोजन किया गया |
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री विक्रम सहगल पुलिस महानिरीक्षक के साथ श्री प्रवीण कुमार सिंह कमांडेड श्री सुरेश सिंह पायल देते कमान अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन (एचडीएफसी) श्री संग्राम सिंह (एचडीएफसी) एवं बटालियन की सभी राजपत्रित अधिकारी अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे |
