फतेहपुर :- अमर शहीद वीरांगना अवंतीबाई लोधी के 190 वें जन्मदिन पर क्रान्ति सेना की ओर से भव्य जुलूस का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
संयोजक डा0 फूल सिंह लोधी व सह संयोजक रज्जन लोधी की अगुवई में जुलूस का आयोजन लोधीगंज जीटी रोड से किया गया। जुलूस में नारेबाजी करते हुए लोग सिविल लाइन मूर्ति स्थल के लिए रवाना हुए। रास्ते भर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। तत्पश्चात जुलूस ने मूर्ति स्थल पहुंचकर वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा करके श्रद्धांजलि अर्पित की। गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि अवंतीबाई लोधी ने दबे, कुचले लोगों की आवाज उठाने का काम किया। उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन चन्द्र प्रकाश लोधी, राजेन्द्र उर्फ राजू लोधी, अध्यक्ष प्रभा देवी, सरोज देवी, रघुवीर सिंह लोधी, केपी लोधी, रक्षपाल बहादुर लोधी, आसिक लाल लोधी, जगरूप सिंह शास्त्री, श्रीराम लोधी, राम विशाल लोधी आदि मौजूद रहे।
