Breaking News

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनी ज्योति प्रवीण

Spread the love

फ़तेहपुर :-  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने जनपद की जुझारू कार्यकर्ता ज्योति प्रवीण को महिला जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है। ज्योति प्रवीण के मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।
पटेल नगर मोहल्ले स्थित आवास पर बधाई देने वालो का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। वहीं नवमनोनीत महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण ने बताया कि वह भाजपा में कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय से जुड़ी रही हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश में सरकार होने के बाद भी उनके द्वारा महिलाओ को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा को मजबूती मिल रही है। कहा कि वह केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने व जनपद में महिलाओं के बीच जाकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी की नीतियां बताकर जोड़ने का कार्य करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial