Breaking News

अमीयतुल करैश यूथ विंग के नगर अध्यक्ष बने समीर

Spread the love

फतेहपुर : – आल इंडिया जमीयतुल कुरैश यूथ विंग के जिलाध्यक्ष शाहनवाज अनवर कुरैशी ने संगठन को विस्तार करने के क्रम में नगर अध्यक्ष पद की कमान ज्वालागंज नई बस्ती निवासी मुजफ्फर हुसैन उर्फ समीर कुरैशी को सौंपते हुए पद की गरिमा व सम्मान को बनाए रखते हुए संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाने व समाज की मजबूती में अपना पूर्ण योगदान देने की अपील की। उन्होने कार्यालय परिसर में नवमनोनीत नगर अध्यक्ष को मनोनयन पत्र सौंपा। मनोनयन पत्र मिलने के बाद समाज के लोगों ने नवमनोनीत नगर अध्यक्ष का माला पहनाकर जहां स्वागत किया वहीं दिन भर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial